--विज्ञापन यहां--

प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, युवक की बेरहमी से हत्या कर शव के किए टुकड़े, बोरी में भरकर नाले किनारे फेंका

On: May 31, 2026 6:14 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

कवर्धा। जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। सोढ़ा गांव के नाले के पास एक बोरी में युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या की गई और पहचान छिपाने के लिए शव के कई टुकड़े कर बोरी में भरकर नाले किनारे फेंक दिया गया।जानकारी के अनुसार, सोढ़ा गांव के ग्रामीणों ने नाले के पास तेज दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब संदिग्ध बोरी की जांच की तो उसके अंदर एक युवक का शव कई हिस्सों में मिला। जांच के दौरान मृतक की पहचान बैहरसरी निवासी कोमल वर्मा के रूप में हुई।बताया गया कि 28 मई को परिजनों ने पोड़ी चौकी में कोमल वर्मा की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।प्रेम संबंध के चलते रची गई हत्या की साजिशपुलिस जांच में सामने आया कि मृतक का गांव की ही एक महिला से प्रेम संबंध था। इसी दौरान महिला के पति ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इससे नाराज पति ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर कोमल वर्मा की हत्या की साजिश रची।आरोप है कि दोनों ने मिलकर युवक की हत्या कर दी और सबूत मिटाने के इरादे से शव के कई टुकड़े कर दिए। बाद में शव को बोरी में भरकर सोढ़ा गांव के नाले के पास फेंक दिया गया।दंपति ने पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पणहत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी रामस्नेही और उसकी पत्नी मंदाकिनी वर्मा ने पोड़ी चौकी पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली।पुलिस ने आरोपी दंपति को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच पांडातराई थाना और पोड़ी चौकी पुलिस द्वारा की जा रही है।पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना मामलाइस निर्मम हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। घटना के बाद इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित पटेल ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें