बिलासपुर। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। देर रात चर्च के सामने हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक 20 वर्षीय युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि तेज गति से दौड़ रही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार, 30 मई की रात करीब 11 बजे मेहुल सिंह (20 वर्ष) अपनी GT-650 मोटरसाइकिल से मुख्य मार्ग होते हुए सिविल लाइन की ओर जा रहा था। इसी दौरान चर्च के पास उसकी बाइक अचानक नियंत्रण से बाहर हो गई और सड़क किनारे मौजूद एक बड़े पेड़ से जा भिड़ी।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मेहुल बाइक से उछलकर काफी दूर सड़क पर जा गिरा। हादसे में उसके सिर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।अस्पताल में तोड़ा दमघटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और गश्त कर रही पुलिस की मदद से घायल युवक को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।तेज रफ्तार बनी हादसे की वजहप्रारंभिक जांच में पुलिस ने तेज गति और बाइक पर नियंत्रण खोने को हादसे की मुख्य वजह माना है। घटना के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों से होने वाले सड़क हादसों को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
तेज रफ्तार बनी मौत की वजह, GT-650 बाइक पेड़ से टकराई, 20 वर्षीय युवक की मौत






