--विज्ञापन हेतु संपर्क करे 9303124240--

रायपुर में जेठ ने बहू पर हंसिया से किया हमला, गला काटने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

On: July 21, 2026 1:28 PM
हमें फॉलो करें:
Police investigation in Abhanpur sickle attack case
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी छोटे भाई की पत्नी पर हंसिया से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

पारिवारिक विवाद बना हमले की वजह

पुलिस के अनुसार घटना अभनपुर थाना क्षेत्र के सकरी गांव की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पारिवारिक विवाद के दौरान आरोपी सच्चिदानंद साहू ने अपने छोटे भाई की पत्नी रेवती साहू (26) पर हंसिया से हमला कर दिया। हमले में महिला के गले पर गंभीर चोट आई।

अस्पताल में चल रहा इलाज

घटना के बाद परिजनों ने गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। फिलहाल उसकी हालत पर चिकित्सकों की नजर बनी हुई है।

आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी सच्चिदानंद साहू को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पारिवारिक विवाद की वजह और अन्य परिस्थितियों की भी विस्तृत जांच की जा रही है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें