--विज्ञापन हेतु संपर्क करे 9303124240--

रायपुर के टेकारी गांव में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

On: June 8, 2026 6:33 PM
हमें फॉलो करें:
Unknown dead body found in Tekari village Raipur police investigation
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

रायपुर। राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत टेकारी गांव में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। शव गांव के खार क्षेत्र में पड़ा मिला, जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शव करीब दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शव की स्थिति को देखते हुए हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही विधानसभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया। एफएसएल विशेषज्ञों और पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य एकत्र किए हैं।

विधानसभा थाना प्रभारी शिवेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि टेकारी गांव के पास अज्ञात शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस द्वारा शव की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदा व्यक्तियों और लापता लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर मर्ग कायम कर लिया है। फिलहाल मौत के कारणों का पता लगाने और शव की पहचान के लिए जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में और खुलासा होने की संभावना है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें