--विज्ञापन हेतु संपर्क करे 9303124240--

CG Breaking: सड़क हादसे में घायलों की मदद को आगे आईं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया

On: June 8, 2026 6:22 PM
हमें फॉलो करें:
Minister Lakshmi Rajwade helping road accident victims in Ambikapur
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए सड़क दुर्घटना में घायल युवकों की तत्काल मदद की। मंत्री ने अपने काफिले को रुकवाकर घायलों को अपनी ही सरकारी गाड़ी से मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया और उनके उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित कराई।

जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर अंबिकापुर रेलवे स्टेशन के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक स्कूटी और ऑटो रिक्शा के बीच टक्कर हो गई थी। दुर्घटना में दो युवक घायल होकर सड़क पर पड़े हुए थे। उसी दौरान मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े रायपुर से लौटते हुए अपने गृहग्राम बीरपुर (जिला सूरजपुर) जा रही थीं।

घटनास्थल से गुजरते समय मंत्री की नजर घायलों पर पड़ी। उन्होंने तुरंत अपना वाहन रुकवाया और घटना की जानकारी ली। हादसे की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने बिना देर किए दोनों घायलों को अपनी गाड़ी से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजने का निर्णय लिया।

मंत्री ने अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकों से भी संपर्क कर घायलों को तत्काल एवं बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उनकी इस पहल की मौके पर मौजूद लोगों ने जमकर सराहना की।

घायलों को अस्पताल भेजने के बाद मंत्री कुछ समय तक घटनास्थल पर मौजूद रहीं। बाद में उनके लिए दूसरा वाहन बुलाया गया, जिससे वे अपने गृहग्राम के लिए रवाना हुईं। अस्पताल सूत्रों के अनुसार दोनों घायलों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की इस संवेदनशील पहल को क्षेत्र में मानवता और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण माना जा रहा है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें