--विज्ञापन हेतु संपर्क करे 9303124240--

रायपुर के MG रोड स्थित ऑटोमोबाइल शॉप में भीषण आग, मौके पर पहुंचीं कई फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

On: June 11, 2026 1:33 PM
हमें फॉलो करें:
Fire breaks out at automobile shop on MG Road Raipur
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

रायपुर। राजधानी रायपुर के एमजी रोड स्थित एक ऑटोमोबाइल शॉप में मंगलवार को भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए गए।

जानकारी के अनुसार, मौदहापारा थाना क्षेत्र में थाना परिसर के सामने स्थित जया ऑटोमोबाइल में अचानक आग भड़क उठी। आग लगने के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।

स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है, हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि अभी नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलते ही चार से पांच फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया।

पुलिस और दमकल कर्मियों की संयुक्त टीम आग पर नियंत्रण पाने में जुटी हुई है। फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

घटना के बाद एमजी रोड और आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ लग गई, वहीं प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें