--विज्ञापन हेतु संपर्क करे 9303124240--

अभनपुर में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 क्रशर जप्त, चूनापत्थर खदानों का संचालन बंद

On: June 11, 2026 2:15 PM
हमें फॉलो करें:
Mining department action against illegal mining in Abhanpur
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

रायपुर/अभनपुर। रायपुर जिले के अभनपुर क्षेत्र में खनिज विभाग ने अवैध खनन और नियमों के उल्लंघन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दो क्रशर जप्त कर लिए हैं। इसके साथ ही संबंधित चूनापत्थर खदानों का संचालन भी तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने दुलना और गोबरा नवापारा क्षेत्र में संचालित चूनापत्थर खदानों, क्रशर इकाइयों और भंडारण स्थलों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई अनियमितताएं और नियमों के उल्लंघन के मामले सामने आए।

निरीक्षण के बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो क्रशर मशीनों को जप्त कर लिया और संबंधित खदानों में खनन गतिविधियां रोक दीं। अधिकारियों का कहना है कि जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आगे भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

खनिज विभाग के मुताबिक, दर्ज मामलों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 से 23(ख) के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विभाग की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में खनन कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें