--विज्ञापन हेतु संपर्क करे 9303124240--

महिला से अभद्रता और धमकी मामले में कांग्रेस नेता समेत 3 गिरफ्तार, CCTV फुटेज आया सामने

On: June 10, 2026 3:40 PM
हमें फॉलो करें:
Congress leader Monu Sahu arrested in woman harassment case
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

दुर्ग। महिला के साथ कथित अभद्र व्यवहार, अश्लील हरकत और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने कांग्रेस नेता मोरध्वज साहू उर्फ मोनू साहू समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी महिला के घर के बाहर विवाद करते दिखाई दे रहे हैं। यह पूरा मामला अमलेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम अमलेश्वरडीह का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, अमलेश्वर के पूर्व पालिका उपाध्यक्ष उमेश साहू की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोरध्वज साहू उर्फ मोनू साहू, दीपक वर्मा और जय साहू को गिरफ्तार किया। बाद में तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

शिकायतकर्ता उमेश साहू का आरोप है कि विवाद की जड़ शासकीय भूमि पर कथित अतिक्रमण को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश है। बताया गया कि संबंधित मामले में प्रशासन को शिकायत किए जाने के बाद राजस्व विभाग द्वारा जांच की गई थी। इसके बाद से कुछ लोग उन्हें शिकायत का जिम्मेदार मानकर नाराज थे।

पीड़ित पक्ष के अनुसार, 7 जून 2026 की रात आरोपियों ने उनके घर पहुंचकर गाली-गलौज की। उस समय घर में उमेश साहू की पत्नी मौजूद थीं। आरोप है कि आरोपियों ने महिला से अभद्र भाषा का प्रयोग किया, आपत्तिजनक इशारे किए और धमकी दी।

महिला द्वारा दर्ज शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और घर में प्रवेश करने का प्रयास किया। घटना के दौरान उमेश साहू के बाहर आने पर उन्हें भी धमकाया गया।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें