--विज्ञापन हेतु संपर्क करे 9303124240--

तखतपुर में बड़ा हादसा टला: गड्ढे में फंसकर पलटा ईंटों से भरा ट्रैक्टर, युवक और बच्चा घायल

On: June 10, 2026 4:24 PM
हमें फॉलो करें:
Brick loaded tractor overturned in Takhatpur due to pothole
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

बिलासपुर। तखतपुर के नए बस स्टैंड के पास मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा टल गया, जब ईंटों से लदा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के पीछे सड़क की बदहाल स्थिति और गहरे गड्ढे को वजह बताया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर मुख्य मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान सड़क पर बने बड़े गड्ढे में उसका पहिया फंस गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रैक्टर पलट गया।

ट्रैक्टर के पलटते ही उसमें भरी ईंटें सड़क किनारे मौजूद एक 40 वर्षीय व्यक्ति और एक बच्चे के ऊपर गिर गईं। दोनों ईंटों के ढेर में दब गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से ईंटों को हटाकर दोनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नए बस स्टैंड के पास मुख्य सड़क लंबे समय से जर्जर स्थिति में है। मार्ग पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बने हुए हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लोगों ने सड़क की मरम्मत कराने की मांग भी उठाई है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें