--विज्ञापन यहां--

रायगढ़ में 300 किलो गांजा जब्त, 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 1.86 करोड़ की संपत्ति बरामद

On: June 5, 2026 4:42 PM
हमें फॉलो करें:
रायगढ़ पुलिस द्वारा 300 किलो गांजा और दो लग्जरी वाहनों की जब्ती
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

रायगढ़। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लैलूंगा पुलिस ने ओडिशा से मध्यप्रदेश ले जाई जा रही लगभग 300 किलोग्राम गांजा की खेप जब्त करते हुए तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान गांजा, दो लग्जरी वाहन और मोबाइल फोन सहित करीब 1 करोड़ 86 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा के सोनपुर क्षेत्र से भारी मात्रा में गांजा दो वाहनों के जरिए मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले भेजा जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद लैलूंगा पुलिस ने विभिन्न मार्गों पर सघन नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की।

कटकलिया मार्ग पर पुलिस ने एक इनोवा क्रिस्टा और मारुति सुजुकी एक्सएल-6 को रोककर जांच की। जांच के दौरान इनोवा में दो अलग-अलग राज्यों की नंबर प्लेट लगी मिली, जिससे पुलिस का संदेह गहरा गया। तलाशी लेने पर दोनों वाहनों से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया।

पुलिस ने दोनों वाहनों से करीब 300 किलोग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 1.50 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा एक इनोवा क्रिस्टा, एक मारुति सुजुकी एक्सएल-6 और पांच मोबाइल फोन, जिनमें दो आईफोन भी शामिल हैं, जब्त किए गए हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि गांजा की खेप मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में पहुंचाई जानी थी। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम भी रवाना की गई है।

  • निखिल कश्यप (23), जिला बलरामपुर
  • रिंकु कश्यप (28), जिला सरगुजा
  • धर्मेन्द्र कुमार मौर्य (27), जिला अनूपपुर (मध्यप्रदेश)

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें