--विज्ञापन हेतु संपर्क करे 9303124240--

CG VIDEO : रील बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद, 2 महिलाओं को गंभीर चोटें, विरोध में सुअर लेकर पहुंचे बजरंग दल 

On: June 11, 2026 2:27 PM
हमें फॉलो करें:
Raipur BSUP Colony reel dispute police investigation
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

रायपुर। राजधानी रायपुर के काठाडीह स्थित बीएसयूपी कॉलोनी में सोशल मीडिया रील बनाने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इस घटना में दो महिलाओं को चोटें आई हैं। पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रील बनाने को लेकर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार रविवार रात बीएसयूपी कॉलोनी में तुलसी के पौधे के पास रील बनाने को लेकर पड़ोसी परिवारों के बीच कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि कुछ बच्चे तुलसी के गमले के पास वीडियो बना रहे थे और गमले को हिला रहे थे। इसका विरोध करने पर विवाद बढ़ गया।

शिकायतकर्ता परमिला सेन ने आरोप लगाया कि उन्होंने बच्चों को तुलसी के पौधे का सम्मान करने और गमले को नुकसान नहीं पहुंचाने की समझाइश दी थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई।

विवाद ने लिया मारपीट का रूप

आरोप है कि कुछ देर बाद दूसरे पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों परिवारों के बीच विवाद बढ़ गया। शिकायत के अनुसार गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई, जिसमें परमिला सेन को चोटें आईं।

मामले में यह भी आरोप लगाया गया है कि बीच-बचाव करने पहुंची पिंकी जार्ज को भी चोट लगी। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। दोनों घायलों का इलाज कराया गया है।

घटना के बाद क्षेत्र में बढ़ा तनाव

घटना के विरोध में बुधवार रात कुछ संगठनों के कार्यकर्ता भी क्षेत्र में पहुंचे, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर मुजगहन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस की मौजूदगी में क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए। इस दौरान धार्मिक पाठ का आयोजन भी किया गया।

तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने दोनों पक्षों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और क्षेत्र में अतिरिक्त निगरानी रखी जा रही है।

मुजगहन थाना पुलिस के अनुसार घटना की शुरुआत रील बनाने को लेकर हुए विवाद से हुई थी। मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें