धरमजयगढ़। क्षेत्र में भारतमाला सड़क पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। रैरुमा से कुछ दूरी पर काजूबाड़ी के पास तेज रफ्तार भारी वाहन ने सड़क पर मौजूद 7 बैलों को कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि 5 बैलों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भारी वाहन तेज गति से गुजर रहा था, तभी बैल उसकी चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई पशु सड़क पर ही तड़पते रहे। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।हादसे के दौरान एक एर्टिगा कार भी टक्कर की चपेट में आ गई, जिससे वाहन को नुकसान पहुंचा है। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हादसे पर गहरा दुख जताया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि भारतमाला सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और सड़क पर वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में पशुपालकों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
भारतमाला सड़क पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने 7 बैलों को कुचला, 5 की मौके पर मौत






