--विज्ञापन यहां--

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी गर्मी, कई जिलों में अंधड़ और हल्की बारिश के आसार

On: June 3, 2026 1:32 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कुछ दिनों की राहत के बाद मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान बढ़ सकता है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि दोपहर बाद कुछ इलाकों में गरज-चमक, अंधड़ और हल्की बारिश की संभावना भी बनी हुई है।

राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में मंगलवार को गर्मी का असर साफ दिखाई दिया। रायपुर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे लोगों को तेज धूप और उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा।

राजनांदगांव रहा सबसे गर्म

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पेंड्रा रोड सबसे ठंडा क्षेत्र रहा, जहां न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

सक्रिय है चक्रवाती परिसंचरण

मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा के मुताबिक पूर्वी मध्य प्रदेश और उससे लगे छत्तीसगढ़ क्षेत्र के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इसके अलावा मध्य पाकिस्तान से तटीय पश्चिम बंगाल तक एक द्रोणिका बनी हुई है, जिसका प्रभाव प्रदेश के मौसम पर पड़ रहा है।

बारिश और बिजली गिरने की संभावना

मौसम विभाग ने प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश, तेज हवा और बिजली गिरने की संभावना जताई है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में बुधवार को आंशिक बादल छाए रहने, हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में गर्मी और मौसम की गतिविधियां दोनों एक साथ देखने को मिल सकती हैं।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें