--विज्ञापन यहां--

रायपुर के कुख्यात सटोरिए दिलीप मिश्रा पर पुलिस की कार्रवाई, जेल भेजे जाने के बाद मिली जमानत

On: June 2, 2026 3:54 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

रायपुर। राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कुख्यात सटोरिए दिलीप मिश्रा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी को प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा था, हालांकि बाद में उसे अदालत से जमानत मिल गई।

पुलिस के अनुसार, दिलीप मिश्रा लंबे समय से कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बना हुआ था और उसकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी। उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

कई मामलों में दर्ज है नाम

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी पर सट्टा, जुआ और अन्य अवैध गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं। इसके अलावा वह कई विवादित घटनाओं और गंभीर मामलों में भी नामजद रहा है।

अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गतिविधियां लंबे समय से पुलिस के रडार पर थीं और उसके खिलाफ पहले भी कई बार कार्रवाई की जा चुकी है।

शहर में शांति भंग करने का आरोप

पुलिस का आरोप है कि दिलीप मिश्रा शहर के विभिन्न इलाकों, क्लबों और सार्वजनिक स्थानों पर विवाद की स्थिति उत्पन्न करने तथा असामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में शामिल रहा है। साथ ही शहर के आउटर क्षेत्रों में सट्टा और जुआ संचालन से जुड़े मामलों में भी उसका नाम सामने आता रहा है।

पुलिस रिकॉर्ड में उसके खिलाफ गोलीबारी जैसी गंभीर घटनाओं से जुड़े मामलों का भी उल्लेख बताया गया है।

पुलिस ने बताई कार्रवाई की वजह

एसीपी पुरानी बस्ती देवांश राठौर ने बताया कि आरोपी की गतिविधियों को देखते हुए यह स्पष्ट था कि उसकी असामाजिक गतिविधियां समाज और कानून-व्यवस्था के लिए खतरा बन रही थीं। इसी आधार पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जमानत मिल गई। फिलहाल पुलिस उसकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें