--विज्ञापन यहां--

सूरजपुर में नीलम बस से 2 करोड़ का गांजा बरामद, तस्करी नेटवर्क का खुलासा

On: June 4, 2026 3:55 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। अंबिकापुर से सूरजपुर की ओर जा रही एक यात्री बस से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया है। स्थानीय लोगों की सतर्कता के चलते सिलफिली बस स्टैंड के पास इस पूरे मामले का खुलासा हुआ।

जानकारी के अनुसार, नीलम बस में महिला, पुरुष और बच्चों समेत करीब 20 यात्री सवार थे। जांच के दौरान बस के भीतर झाड़ू और अन्य सामान की आड़ में टोकरी व कपड़ों के गट्ठरों में बड़ी मात्रा में गांजा छिपाकर रखा गया था। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक बरामद गांजे की कीमत करीब 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों को बस में संदिग्ध गतिविधियों का शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने बस को बीच सड़क पर रोक लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जयनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इस दौरान गांजा सप्लाई से जुड़े कुछ महिला और पुरुष मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।

पुलिस का मानना है कि यह मामला किसी संगठित तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है, जो यात्री बसों का इस्तेमाल कर एक स्थान से दूसरे स्थान तक नशीले पदार्थों की खेप पहुंचाता है। फिलहाल पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और गांजा तस्करी से जुड़े नेटवर्क की कड़ियों को खंगाला जा रहा है।

मामले में बरामद मादक पदार्थों की सटीक मात्रा का आकलन किया जा रहा है। पुलिस फरार आरोपियों की पहचान और पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें