--विज्ञापन यहां--

CG News: खंडहर बने पुराने बस स्टैंड में चल रहा था गांजा तस्करी का खेल, पुलिस ने 14 किलो गांजा और क्रेटा कार जब्त की

On: June 1, 2026 4:50 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

दुर्ग। कुम्हारी थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 14 किलो गांजा जब्त किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से एक क्रेटा कार भी बरामद की गई है।

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई वार्ड क्रमांक 17 रामपुर चौक स्थित पुराने बस स्टैंड परिसर में की गई। कभी यात्रियों की आवाजाही से गुलजार रहने वाला यह बस स्टैंड अब खंडहर में तब्दील हो चुका है और लंबे समय से असामाजिक तत्वों का अड्डा बना हुआ था।

खुफिया सूचना पर पुलिस की दबिश

पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि अहिवारा-धमधा मुख्य मार्ग स्थित पानी टंकी के नीचे बने जर्जर परिसर में संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रही हैं। सूचना के आधार पर कुम्हारी थाना पुलिस ने मौके पर दबिश दी।

तलाशी के दौरान पुलिस ने एक क्रेटा कार की जांच की, जिसमें से लगभग 14 किलो गांजा बरामद हुआ। इसके बाद मौके पर मौजूद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि जब्त किया गया गांजा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किन क्षेत्रों में की जानी थी। मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें