--विज्ञापन हेतु संपर्क करे 9303124240--

रायपुर में गैस एजेंसी मैनेजर से 10 लाख की लूट, उत्तर प्रदेश से दो अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

On: June 10, 2026 3:09 PM
हमें फॉलो करें:
Raipur robbery case accused arrested by police
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

रायपुर। राजधानी रायपुर में गैस एजेंसी के मैनेजर से 10 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने उत्तर प्रदेश से अंतर्राज्यीय गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपियों ने रकम को हवाला से जुड़ा पैसा समझकर वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई थी।

जानकारी के अनुसार, टाटीबंध स्थित एचपी गैस एजेंसी के मैनेजर श्रवण साहू को एजेंसी संचालक ने अग्रसेन चौक स्थित एक पार्टी से भुगतान की राशि लेने भेजा था। राशि प्राप्त करने के बाद वे कार से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान गैस लीकेज की शिकायत मिलने पर वे डंगनिया बाजार क्षेत्र में ग्राहक द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचे।

बताया जा रहा है कि जैसे ही श्रवण साहू पैसों से भरा बैग लेकर वाहन से नीचे उतरे, बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे और बैग छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद आरोपियों की अंतिम लोकेशन रायपुर ओवरब्रिज के आसपास मिली थी।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों और वीडियो फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया गया। जांच में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम को भी लगाया गया था।

जांच आगे बढ़ने पर पुलिस को सूचना मिली कि वारदात में शामिल आरोपी उत्तर प्रदेश भाग गए हैं। इसके बाद विशेष टीम गठित कर उन्हें पकड़ने के लिए उत्तर प्रदेश भेजा गया। लगातार दबिश देने के बाद टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रायपुर लाया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर अन्य फरार आरोपियों, गिरोह के नेटवर्क और लूट की रकम के संबंध में जानकारी जुटा रही है। मामले में विस्तृत खुलासा जल्द किए जाने की संभावना है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें