--विज्ञापन यहां--

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की अव्यवस्थाओं की होगी जांच – बोले CM साय

On: June 1, 2026 1:11 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना कार्यक्रम में सामने आई अव्यवस्थाओं, तहसीलदारों के आंदोलन और एलपीजी गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी मामलों को गंभीरता से लिया जा रहा है और आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।कन्या विवाह समारोह की अव्यवस्थाओं की जांच के आदेशमुख्यमंत्री ने बताया कि बेमेतरा में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के कार्यक्रम में आई अव्यवस्थाओं की जांच के लिए संभागायुक्त (कमिश्नर) को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि समारोह की सभी तैयारियां पहले से पूरी कर ली गई थीं, लेकिन अचानक आए आंधी-तूफान के कारण व्यवस्थाएं प्रभावित हो गईं।

मुख्यमंत्री के अनुसार, मौसम खराब होने के चलते कार्यक्रम को तत्काल पुराने विश्राम गृह में स्थानांतरित कर संपन्न कराया गया। मामले की विस्तृत जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जाएगी।

विधानसभा अध्यक्ष ने जताई नाराजगी

कार्यक्रम के दौरान अव्यवस्थाओं को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक (एसपी) को फटकार लगाई थी। इस घटनाक्रम के बाद प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर सवाल उठे, जिस पर मुख्यमंत्री ने जांच के निर्देश दिए हैं।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें