--विज्ञापन हेतु संपर्क करे 9303124240--

कोरिया में रेत विवाद ने लिया खूनी रूप, फॉर्च्यूनर में जिंदा जलाकर भाजपा नेता की हत्या

On: June 17, 2026 12:27 PM
हमें फॉलो करें:
BJP leader murdered in Korea district sand dispute case
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रेत कारोबार से जुड़े विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सोनहत थाना क्षेत्र में भाजपा नेता और पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह की फॉर्च्यूनर कार में आग लगाकर हत्या कर दी गई। घटना के दौरान कार में मौजूद तीन अन्य लोग किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन आरोपियों द्वारा उनकी भी पिटाई किए जाने की बात सामने आई है।

रेत घाट को लेकर चल रहा था विवाद

जानकारी के अनुसार, नौगई रेत घाट के ठेके और कथित अवैध खनन को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से तनाव बना हुआ था। इसी विवाद ने देर रात हिंसक रूप ले लिया।

फॉर्च्यूनर में लगाई गई आग

आरोप है कि देर रात कुछ लोगों ने भरत सिंह के घर के पास खड़ी फॉर्च्यूनर कार का रास्ता डंपर से रोक दिया। इसके बाद कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई। घटना के समय भरत सिंह कार में मौजूद थे, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

तीन लोग गंभीर रूप से घायल

कार में सवार भरत सिंह के भाई नागेंद्र सिंह, रायपुर निवासी वीरू सिंह और एक अन्य व्यक्ति किसी तरह बाहर निकले। आरोप है कि बाहर निकलने के बाद तीनों के साथ मारपीट की गई। घायलों को अंबिकापुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

IG ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

मामले की गंभीरता को देखते हुए सरगुजा रेंज के आईजी दीपक झा देर रात कोरिया पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

हर एंगल से जांच कर रही पुलिस

पुलिस रेत कारोबार, पुराने विवाद और हमले में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें