--विज्ञापन यहां--

भाटापारा में खाद्य विभाग की कार्रवाई, खराब मोमोस और चटनी नष्ट, कई नमूने जांच के लिए भेजे

On: June 5, 2026 5:05 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

भाटापारा। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को खाद्य सुरक्षा टीम ने भाटापारा शहर के विभिन्न फास्ट फूड और खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई दुकानों में खराब खाद्य सामग्री मिलने पर उसे मौके पर ही नष्ट कराया गया।

निरीक्षण के दौरान त्रिपुरा सुंदरा देवी मोमोस सेंटर, डबल बहादुर मोमोस सेंटर, जय हिन्द होटल के पास स्थित दुकानों तथा पशुपति नाथ मोमोस एंड चाइनीज सेंटर की जांच की गई। जांच में त्रिपुरा सुंदरा देवी मोमोस सेंटर से 2 किलोग्राम खराब मोमोस तथा डबल बहादुर मोमोस सेंटर से 1 किलोग्राम खराब मोमोस और चटनी को नष्ट कराया गया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मोमोस चटनी, स्टीम्ड वेज मोमोस, चाइनीज पकौड़ा, फ्राई वेज मोमोस और फिंगर चिप्स के नमूने लेकर खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रतिष्ठानों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत साफ-सफाई बनाए रखने और खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। विभाग ने चेतावनी दी है कि खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें