--विज्ञापन यहां--

खान सर पर हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट का केस, FIR दर्ज

On: June 5, 2026 4:31 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

पटना। चर्चित शिक्षक और खान ग्लोबल स्टडीज के संचालक फैसल खान उर्फ खान सर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। पटना पुलिस ने उनके खिलाफ हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई उनकी कोचिंग के बाहर हुई फायरिंग के वीडियो सामने आने के बाद की गई है। हालांकि खान सर का कहना है कि फायरिंग आत्मरक्षा में की गई थी।

जानकारी के अनुसार 2 जून की रात पटना स्थित खान सर की कोचिंग पर हमला हुआ था। इस दौरान कोचिंग परिसर में तोड़फोड़ और हंगामे की घटना हुई। बाद में एक वीडियो सामने आया जिसमें उनके बॉडीगार्ड फायरिंग करते दिखाई दिए। मामले में पुलिस ने दोनों बॉडीगार्ड्स को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक कदमकुआं थाने में दर्ज नई एफआईआर में खान सर को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान मिले साक्ष्यों और बयान के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। मामले में उनसे पूछताछ भी की जा चुकी है।

घटना को लेकर खान सर ने कहा कि कोचिंग परिसर में मारपीट और हमला हो रहा था। उनका दावा है कि पुलिस के पहुंचने में समय लग रहा था, इसलिए सुरक्षा कर्मियों ने आत्मरक्षा के तहत फायरिंग की। उन्होंने कहा कि सुरक्षा गार्डों का काम लोगों की सुरक्षा करना होता है और उन्होंने किसी व्यक्ति को निशाना बनाकर गोली नहीं चलाई।

घटना के बाद सामने आए एक वीडियो में खान सर छात्रों को पूरी घटना की जानकारी देते नजर आए। उन्होंने कहा कि अगर खान ग्लोबल स्टडीज बंद हो गया तो कई कोचिंग संस्थानों की फीस में भारी बढ़ोतरी हो सकती है। उन्होंने दावा किया कि उनका उद्देश्य केवल शिक्षा देना है, पैसा कमाना नहीं।

4 जून को सामने आए वीडियो में दो सुरक्षा गार्ड कोचिंग के बाहर फायरिंग करते दिखाई दिए थे। इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके हथियार भी जब्त कर लिए हैं और उनकी वैधता की जांच की जा रही है।

इस मामले में ज्ञान बिंदु जीएस अकादमी के संचालक रौशन आनंद की गिरफ्तारी के विरोध में बड़ी संख्या में छात्रों ने प्रदर्शन किया। छात्रों ने रौशन आनंद की रिहाई की मांग करते हुए न्याय की अपील की और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें