--विज्ञापन यहां--

रायपुर में श्रमवीरों के साथ सुना गया प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम

On: May 31, 2026 1:11 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का प्रसारण रविवार को रायपुर में विशेष रूप से श्रमवीरों के बीच सामूहिक रूप से सुना गया। इस अवसर पर कवि महेन्द्र कुमार बेजुबॉं ने अपने कर्मस्थल पर उपस्थित श्रमिक साथियों के साथ कार्यक्रम का पठन-श्रवण किया और प्रधानमंत्री के विचारों को आत्मसात करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान श्रमवीरों ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देश के विकास, सामाजिक जागरूकता, स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत और जनभागीदारी से जुड़े विषयों पर रखे गए विचारों को ध्यानपूर्वक सुना। उपस्थित लोगों ने कहा कि ‘मन की बात’ समाज को सकारात्मक दिशा देने और प्रेरित करने का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है।

कवि महेन्द्र कुमार बेजुबॉं ने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार समाज के हर वर्ग को प्रेरित करते हैं। श्रमवीरों के साथ बैठकर कार्यक्रम सुनना उनके लिए एक विशेष अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि देश निर्माण में श्रमिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रम उन्हें नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।

इस दौरान उपस्थित श्रमवीरों ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें