--विज्ञापन यहां--

रायपुर में शादी के बाद दुल्हन फरार, पति का आरोप- बॉयफ्रेंड के साथ भागी पत्नी, जेवर और कैश भी ले गई

On: May 28, 2026 11:13 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रिश्तों में धोखे का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां लव मैरिज के महज दो महीने बाद नवविवाहिता अपने कथित बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई। पति का आरोप है कि पत्नी घर से सोने-चांदी के जेवर और 50 हजार रुपये नकद लेकर भागी है। पीड़ित युवक अब पत्नी की तलाश और FIR दर्ज कराने के लिए पुलिस थाने के चक्कर काट रहा है।

जानकारी के मुताबिक मामला रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। पीड़ित पति गगन साहू ने डीडी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि उसका और युवती का पिछले 6 महीने से प्रेम संबंध था। दोनों ने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया और इसी साल 20 मार्च को परिवार की मौजूदगी में धूमधाम से शादी कर ली।

पति ने लगाया बॉयफ्रेंड के साथ भागने का आरोप

गगन साहू का आरोप है कि शादी के बाद सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन तीन दिन पहले उसकी पत्नी अचानक घर से गायब हो गई। उसने दावा किया कि पत्नी अपने कथित बॉयफ्रेंड के साथ फरार हुई है।

पीड़ित पति के अनुसार, पत्नी घर से सोने-चांदी के जेवर और करीब 50 हजार रुपये नकद भी लेकर गई है। घटना के बाद उसने तत्काल डीडी नगर थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी।

FIR दर्ज नहीं होने का आरोप

गगन साहू ने आरोप लगाया कि शिकायत देने के बावजूद अब तक उसकी FIR दर्ज नहीं की गई है। उसने कहा कि वह पिछले तीन दिनों से लगातार थाने के चक्कर लगा रहा है, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही है।

पीड़ित युवक ने पुलिस प्रशासन से पत्नी की तलाश शुरू करने और मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

इलाके में चर्चा का विषय बना मामला

नवविवाहिता के कथित बॉयफ्रेंड के साथ फरार होने की घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है।

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें